समय पर जांच से सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम संभव” – डॉ. ओ. पी. अग्रवाल…

समय पर जांच से सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम संभव” – डॉ. ओ. पी. अग्रवाल…

मारवाड़ी युवा मंच – झरिया शाखा द्वारा निःशुल्क सर्वाइकल कैंसर जांच शिविर का सफल आयोजन

झरिया(JHARIA): मारवाड़ी युवा मंच – झरिया शाखा द्वारा लाइफ लाइन हॉस्पिटल, झरिया एवं असर्फी चैरिटेबल ट्रस्ट के सहयोग से महिलाओं के स्वास्थ्य संरक्षण के उद्देश्य से निःशुल्क सर्वाइकल कैंसर (एच.पी.वी.) स्क्रीनिंग जांच शिविर का सफल आयोजन किया गया। शिविर में कुल 26 महिलाओं की निःशुल्क जांच की गई तथा उन्हें आवश्यक स्वास्थ्य परामर्श भी प्रदान किया गया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में लाइफ लाइन हॉस्पिटल के निदेशक डॉ. ओ. पी. अग्रवाल ने कहा कि सर्वाइकल कैंसर एक गंभीर लेकिन रोके जाने योग्य बीमारी है। यदि महिलाएँ समय-समय पर एच.पी.वी. स्क्रीनिंग कराती रहें तो इस बीमारी का प्रारंभिक चरण में ही पता लगाया जा सकता है और प्रभावी उपचार संभव है। उन्होंने महिलाओं से स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने और नियमित जांच कराने की अपील की।

कार्यक्रम में मंच के शाखा अध्यक्ष डॉ. मनीष शर्मा, पूर्व अध्यक्ष असीम अग्रवाल, तथा कार्यक्रम संयोजक पूनम भुसानिया एवं पूनम शर्मा की विशेष उपस्थिति रही।

शिविर को सफल बनाने में असर्फी चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से शाहिला खान (गाइनी असिस्टेंट), पम्पा बाउरी, जुलीटा सरस (नर्सिंग स्टाफ), नेहरुल हक तथा विवेक कुमार त्रिवेदी का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

मंच पदाधिकारियों ने बताया कि समाज में महिलाओं के स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने तथा गंभीर बीमारियों की समय रहते पहचान के उद्देश्य से ऐसे स्वास्थ्य शिविर आगे भी आयोजित किए जाते रहेंगे।

NEWSANP के लिए झरिया से रागिनी पांडेय की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *