उपायुक्त ने सुनी आम नागरिकों की शिकायतें…

उपायुक्त ने सुनी आम नागरिकों की शिकायतें…

धनबाद(DHANBAD):उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन ने अपने कार्यालय कक्ष में जनता दरबार का आयोजन कर जिले के चिरकुंडा, तोपचांची, बलियापुर, बरवाअड्डा, सरायढेला, गोविंदपुर, सिंदरी, धनबाद सहित अन्य क्षेत्र से आए आम जनों की शिकायत सुनीं।

जनता दरबार में रैयती जमीन की मापी कराने, जीटी रोड सिक्स लेन निर्माण में अधिग्रहित जमीन का मुआवजा नहीं मिलने, लंबित बिल का भुगतान कराने, ऑनलाइन पंजीकरण व लगान रसीद निर्गत कराने, जालसाजी कर रजिस्ट्री करा लेने, जन्म तिथि में सुधार कराने सहित अन्य आवेदन प्राप्त हुए।

उपायुक्त ने सभी शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को जांच कर नियमानुसार त्वरित कार्रवाई करने का निर्देश दिया तथा आवेदकों को शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि आम नागरिकों की समस्याओं का निष्पक्ष एवं समयबद्ध समाधान जिला प्रशासन की प्राथमिकता है।

जनता दरबार में सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा श्री नियाज अहमद भी मौजूद थे।

NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *