बरमसिया फुटबॉल ग्राउंड में होली के दौरान हुए फायरिंग मामले में चार गिरफ्तार…

बरमसिया फुटबॉल ग्राउंड में होली के दौरान हुए फायरिंग मामले में चार गिरफ्तार…

धनबाद(DHANBAD): धनसार थाना क्षेत्र के बरमसिया फुटबॉल ग्राउंड में होली के दिन दो पक्षों के बीच हुए विवाद में फायरिंग की घटना सामने आई थी, जिसमें दो युवक विष्णु कुमार और पुष्पक घायल हो गया था। दोनों को स्थानीय लोगों की मदद से इलाज के लिए सरायढेला स्थित एसएनएमएमसीएच अस्पताल में भर्ती कराया गया।

सीटी एसपी ऋत्विक श्रीवास्तव ने पुलिस सभाकक्ष में प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि होली का जश्न मनाने के दौरान ठेका विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते मारपीट और फायरिंग में बदल गई। जिसमें गोली लगने से दो लोग घायल हो गए। घायल विष्णु कुमार के फर्द बयान के आधार पर धनसार थाना में दोनों पक्ष की ओर से कांड दर्ज किया गया।

मामले में पुलिस ने छापेमारी कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में अनिल यादव, अभिषेक ठाकुर उर्फ मांझी, कृष्णा कुमार उर्फ लल्ला शर्मा और आतिश शर्मा शामिल हैं।

पुलिस ने घटना में प्रयुक्त एक पिस्टल और एक खोखा भी बरामद किया है। फिलहाल पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही है और मामले की जांच जारी है।

NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *