8 साल बाद सिंह मेंशन में भव्य होली, मेयर संजीव सिंह को बधाई देने उमड़ा जनसैलाब…

8 साल बाद सिंह मेंशन में भव्य होली, मेयर संजीव सिंह को बधाई देने उमड़ा जनसैलाब…

धनबाद(DHANBAD): इस वर्ष धनबाद की होली कई मायनों में खास रही, लेकिन सबसे अधिक चर्चा में रहा सिंह मेंशन का भव्य आयोजन। करीब 8 साल बाद आयोजित इस होली समारोह ने पूरे शहर का ध्यान अपनी ओर खींच लिया।

नवनिर्वाचित मेयर संजिव सिंह की ऐतिहासिक जीत के बाद सिंह मेंशन में पहली बार होली का आयोजन किया गया। बड़ी संख्या में धनबाद और झरिया के लोग उन्हें बधाई देने पहुंचे। रंग-गुलाल, अबीर और फूलों के बीच समर्थकों और शुभचिंतकों ने उत्साह के साथ होली मनाई।

गौरतलब है कि पूर्व डिप्टी मेयर नीरज सिंह हत्याकांड में आरोपित रहने के बाद अगस्त माह में रिहाई के पश्चात संजीव सिंह करीब आठ वर्षों बाद अपने आवास लौटे थे। इसके बाद नगर निकाय चुनाव में मिली ऐतिहासिक जीत ने इस बार की होली को और भी विशेष बना दिया।

समारोह में संजीव सिंह अपने भाई सिद्धार्थ गौतम के साथ रंग खेलते नजर आए। पूरे परिवार ने धनबाद एवं झरिया वासियों के साथ मिलकर होली का पर्व उत्साह और सौहार्द के साथ मनाया। सिंह मेंशन की यह होली इस बार शहरभर में चर्चा का विषय बनी रही।

NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *