धनबाद(DHANBAD):धनबाद नगर निगम चुनाव की मतगणना पूरी होने के बाद अब डिप्टी मेयर पद को लेकर सियासी गतिविधियां तेज हो गई हैं। 55 वार्ड पार्षदों में से किसी भी उम्मीदवार को जीत के लिए 28 पार्षदों के समर्थन की जरूरत होगी।
परिणाम आते ही संभावित दावेदार सक्रिय हो गए हैं और पार्षदों से मुलाकात, फोन कॉल व रणनीतिक बैठकों का दौर शुरू हो गया है। सियासी गलियारों में वार्ड 7 के अरुण कुमार चौहान, वार्ड 22 की सुमन सिंह, वार्ड 33 की मेनका सिंह, वार्ड 26 के विकास रंजन और वार्ड 28 के मनोरंजन सिंह के नामों की चर्चा जोरों पर है।
राज्य निर्वाचन आयोग ने डिप्टी मेयर के चुनाव के लिए 18 मार्च की तारीख तय की है। इसके बाद मेयर, डिप्टी मेयर और सभी पार्षदों को शपथ दिलाई जाएगी।
NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

