धनबाद(DHANBAD):धनबाद में हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है।मामला केंदुआ मोड़ बिहारी लाल चौधरी के सामने का है। जानकारी के अनुसार, एक फल दुकानदार के सामने कार खड़ी कर आरोपी बियर की बोतल रखकर शराब पीने लगा। जब दुकानदार ने इसका विरोध किया, तो आरोपी गाली-गलौज करने लगा और कार से ही उसे थप्पड़ मार दिया। बताया जा रहा है कि वह शराब के नशे में धुत था।
इसके बाद आरोपी ने कार का गेट खोलकर दुकानदार को अंदर खींच लिया और तेज रफ्तार में गाड़ी भगा दी। दुकानदार को करीब 100 मीटर तक घसीटते हुए ले जाया गया और फिर चलती कार से फेंक दिया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पूरा घटनाक्रम किसी फिल्मी सीन जैसा लग रहा था। गनीमत रही कि दुकानदार कार के नीचे नहीं आया, वरना बड़ा हादसा हो सकता था।
इस घटना में दुकानदार का सिर फट गया है और उसे अन्य चोटें भी आई हैं।
यह मामला Kendua Police Station क्षेत्र का है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो, जिसे Dhanbad Vibes द्वारा पोस्ट किया गया था, के आधार पर पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि, कार चालक और वाहन अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं।
पुलिस मामले की जांच में जुटी है और फरार आरोपियों की तलाश जारी है।
NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

