ईरान-इजरायल जंग की चपेट में बिहार का बेटा, बेतिया के मर्चेंट नेवी कैप्टन आशीष की मौत….

ईरान-इजरायल जंग की चपेट में बिहार का बेटा, बेतिया के मर्चेंट नेवी कैप्टन आशीष की मौत….

पश्चिमी_चंपारण(BIHAR) : बिहार के पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया में होली के त्योहार के बीच मातम छा गया है। Iran और Israel के बीच जारी संघर्ष और पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव की मार अब बिहार के एक परिवार पर भी पड़ी है। मर्चेंट नेवी के कैप्टन आशीष कुमार की ओमान की खाड़ी में मिसाइल हमले के बाद मौत की पुष्टि हुई है। जैसे ही यह खबर उनके गांव पहुंची, पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई और परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।

जानकारी के अनुसार, 1 मार्च की सुबह तेल टैंकर ‘स्काईलाइट’ ओमान की खाड़ी के खासाब तट के पास खड़ा था, तभी उस पर मिसाइल से हमला हुआ। हमले के बाद अधिकांश क्रू मेंबर्स को सुरक्षित निकाल लिया गया, लेकिन कैप्टन आशीष लापता हो गए थे। बुधवार को दुबई स्थित शिपिंग कंपनी ने परिवार को आधिकारिक रूप से उनकी मौत की सूचना दी, जिससे घर में कोहराम मच गया।

करीब 16 वर्षों के अनुभव वाले कैप्टन आशीष पिछले छह महीनों से छुट्टी पर घर आए हुए थे। 22 जनवरी 2026 को ही उन्होंने दुबई की कंपनी में नई ड्यूटी जॉइन की थी। घर से रवाना होते समय उन्होंने परिजनों से वादा किया था कि होली पर वापस लौटेंगे, लेकिन किसे पता था कि युद्ध की यह आग उनकी जिंदगी ही छीन लेगी। गांव में मातमी सन्नाटा है और लोग इस दर्दनाक हादसे को लेकर स्तब्ध हैं।

NEWSANP के लिए ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *