भोजपुरी पावर स्टार पवन सिंह को भाजपा का झटका, राज्यसभा टिकट न मिलने से हलचल…

भोजपुरी पावर स्टार पवन सिंह को भाजपा का झटका, राज्यसभा टिकट न मिलने से हलचल…

पटना(PATNA): बिहार से राज्यसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने मंगलवार को अपने उम्मीदवारों के नाम घोषित कर राजनीतिक हलचल बढ़ा दी है। पार्टी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और शिवेश कुमार को राज्यसभा का टिकट दिया, जबकि लंबे समय से अटकलें लग रही भोजपुरी स्टार पवन सिंह का नाम शामिल नहीं किया गया।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने बताया कि बिहार की पांचों राज्यसभा सीटों पर एनडीए उम्मीदवार नामांकन करेंगे। इसमें चार सीटों पर एनडीए की जीत लगभग तय है, जबकि पांचवीं सीट के लिए विपक्षी विधायकों के समर्थन की जरूरत पड़ेगी। नितिन नवीन और उपेंद्र कुशवाहा राज्यसभा के लिए नामांकन करेंगे, वहीं दो सीटों पर जदयू के उम्मीदवार होंगे।

पवन सिंह को यह झटका इसलिए खास माना जा रहा है क्योंकि उन्हें राज्यसभा उम्मीदवार बनाने की कड़ी अटकलें लगाई जा रही थीं। इस फैसले से यह संदेश भी गया कि भाजपा ने पार्टी कार्यकर्ताओं और भरोसेमंद नेताओं पर अधिक विश्वास जताया है।

इसके अलावा पवन सिंह के पिछले विवाद और महिलाओं के खिलाफ गानों को लेकर उनकी छवि पर भी चर्चा रहती रही है। 2024 के लोकसभा चुनाव में आसनसोल से भाजपा उम्मीदवार बनाए जाने के बाद उन्होंने चुनाव लड़ने से इनकार कर पार्टी को नुकसान पहुंचाया था। इस बार भाजपा ने उन्हें राज्यसभा चुनाव में शामिल न करके सुरक्षित रास्ता अपनाया और संभावित विवाद से बचाव किया।

इस फैसले से भोजपुरी फिल्म और राजनीति जगत में हलचल मची है, और अब यह देखने की बात होगी कि पवन सिंह भविष्य में राजनीति या फिल्म क्षेत्र में किस तरह वापसी करते हैं।

NEWSANP के लिए ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *