कोडरमा(KODERMA) :जिले के जयनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत कोसमाडीह गांव में शनिवार दोपहर एक दर्दनाक हादसा हो गया. तालाब में डूबने से दो किशोरों और एक किशोरी की मौत हो गई. घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है.
मृतकों में प्रदीप शर्मा का 10 वर्षीय पुत्र प्रियांशु कुमार, मुकेश शर्मा का 5 वर्षीय पुत्र रोहित कुमार तथा रणधीर यादव की 11 वर्षीय पुत्री संध्या कुमारी शामिल हैं.
NEWSANP के लिए ब्यूरो रिपोर्ट

