धनबाद नगर निगम को मिला नया मेयर, संजीव सिंह…

धनबाद नगर निगम को मिला नया मेयर, संजीव सिंह…

धनबाद(DHANBAD): धनबाद नगर निगम चुनाव में जनता ने अपना नया मेयर चुन लिया है। धनबाद की जनता ने संजीव सिंह को रिकॉर्ड 114362 मत देकर धनबाद का नया मेयर बना दिया है।

27 फरवरी को शुरू हुआ मतगणना दूसरे दिन 28 फरवरी तक चला।निगम के 55 वार्डो के साथ मेयर प्रत्याशी की गिनती पुरी हो गई है।

मतगणना के पहले चक्र से लगातार संजीव सिंह 10वे राउंड तक बढ़त बना रहा।
संजीव सिंह को कुल वोट 114362 मिले, जबकि जेएमएम समर्थित प्रत्याशी चंद्रशेखर अग्रवाल 82460 वोट के साथ दूसरे नंबर पर रहे। वहीं, कॉग्रेस समर्थित प्रत्याशी शमशेर आलम को 59079 वोट, जबकि भाजपा समर्थित प्रत्याशी संजीव कुमार को जनता ने 57895 वोट दिया है।

वहीं, जीत की घोषणा के बाद संजीव सिंह के समर्थकों और सिंह मेंशन में जश्न का माहौल है। धनबाद के नए मेयर संजीव सिंह ने पॉलिटेक्निक से अपने समर्थकों का अभिवादन स्वीकार करते हुए सिंह मेंशन पहुंचे। जहाँ उनके परिवार के लोगों ने उन्हें तिलक लगाकर उनका स्वागत किया। इस दौरान पूरे क्षेत्र में जश्न का माहौल रहा
I

NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *