कोयलांचल में संजीव सिंह ने रिकॉर्ड मतों से दर्ज की जीत…

कोयलांचल में संजीव सिंह ने रिकॉर्ड मतों से दर्ज की जीत…

चन्द्रशेखर अग्रवाल और शमशेर आलम ने दी चुनौती, पर नहीं रोक पाए संजीव का विजय रथ

धनबाद(DHANBAD): कोयलांचल की सबसे हॉट सीट माने जाने वाली इस मेयर सीट पर आखिरकार संजीव सिंह ने अपना परचम लहराया 10 राउंड की लंबी मतगणना के बाद संजीव सिंह ने 1,14,362 वोट हासिल कर एक ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी चन्द्र शेखर अग्रवाल को 31,902 मतों के अंतर से पराजित किया।

शुरुआत से ही संजीव सिंह का दबदबा

मतगणना के पहले राउंड से ही संजीव सिंह ने जो बढ़त बनाई, वह आखिरी राउंड तक टूट नहीं सकी। पहले राउंड में संजीव को 15,791 वोट मिले, जबकि उनके मुख्य प्रतिद्वंद्वी चन्द्र शेखर अग्रवाल 10,524 वोटों पर सिमट गए। राउंड-दर-राउंड यह बढ़त बढ़ती ही गई। बीच के राउंड्स (3,4) में चन्द्र शेखर अग्रवाल ने वापसी की कोशिश की, लेकिन संजीव सिंह के गढ़ में सेंध लगाना नामुमकिन साबित हुआ।

त्रिकोणीय मुकाबले में शमशेर और संजीव कुमार पीछे छुटे

इस चुनाव में शमशेर आलम अंसारी ने भी अपनी ताकत दिखाई। खासकर तीसरे राउंड में उन्होंने 11,366 वोट बटोर कर मुकाबले को रोचक बना दिया था, लेकिन अंततः वे 59,079 वोटों के साथ तीसरे स्थान पर रहे। वहीं संजीव कुमार (57,895 वोट) चौथे और प्रकाश कुमार (21,727 वोट) पांचवें स्थान पर रहे।

एक नजर में परिणाम

कुल पोल हुए वोट: 4,61,509
कुल वैध मत: 4,29,782
अस्वीकृत मत : 31,727 (एक बड़ा आंकड़ा)
जीत का अंतर: 31,902 वोट

रिजेक्टेड वोटों ने चौंकाया

धनबाद के इस चुनाव में 31,727 वोट रिजेक्ट हुए हैं। यह आंकड़ा इतना बड़ा है कि यह हार-जीत के अंतर के लगभग बराबर है। जानकारों का मानना है कि ईवीएम या पोस्टल बैलेट की तकनीकी जानकारी के अभाव में इतने भारी संख्या में वोट रद्द हुए हैं, जो कई छोटे उम्मीदवारों को मिले कुल वोटों से भी अधिक है।

प्रमुख दावेदारों की स्थिति (Grand Total):
संजीब सिंह: 1,14,362
चन्द्र शेखर अग्रवाल: 82,460
शमशेर आलम अंसारी: 59,079
संजीव कुमार: 57,895
प्रकाश कुमार: 21,727

NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *