धनबाद नगर निकाय चुनाव:वार्ड 53,54,55 के पार्षदो की जीत की हुई घोषणा, निर्दलीय मेयर प्रत्याशी संजीव सिंह की बड़ी जीत की चर्चा, आधिकारिक पुष्टी बाकी…

धनबाद नगर निकाय चुनाव:वार्ड 53,54,55 के पार्षदो की जीत की हुई घोषणा, निर्दलीय मेयर प्रत्याशी संजीव सिंह की बड़ी जीत की चर्चा, आधिकारिक पुष्टी बाकी…

सिंदरी(SINDRI): धनबाद नगर निकाय चुनाव में इस बार जनता ने बड़ा संदेश दिया है । समाचार लिखने तक सूत्रों द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार धनबाद में निर्दलीय संजीव सिंह ने मेयर चुनाव में पूर्व मेयर और झामुमो समर्थित उम्मीदवार चंद्रशेखर अग्रवाल को करारी शिकस्त दी है, हालांकि इस संबंध में अब तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।
इस जीत के साथ ही शहर की राजनीति में नया समीकरण देखने को मिलेगा।

वहीं वार्ड 53 से पूर्व पार्षद चंपा देवी के पति गणेश महतो ने अपने प्रतिद्वंदी प्रदीप महतो को 976 मतों से पराजित कर जीत का ताज अपने नाम किया। जीत के बाद गणेश महतो ने कहा कि यह विजय उनके पूर्व कार्यों और जनता के विश्वास का परिणाम है। जबकि वार्ड नंबर 54 में नीरज कुमार सिंह (धीरज सिंह) ने पूर्व पार्षद गोपाल महतो को 43 मतों से मात दी। उनकी डोंमगढ बचाओ मोर्चा के अभियान में सक्रिय भूमिका और स्थानीय लोगों को एकजुट करने का काम किया। इसके अलावा वार्ड 55 में साहेब राम हेंब्रम ने अपने प्रतिद्वंदी दीपक हेंब्रम को 4756 मतों से पराजित कर बड़ी जीत दर्ज की।

जीत की घोषणा होते समर्थकों में उत्साह का माहौल देखने को मिला ।जगह-जगह आतिशबाजी की गई और मिठाइयां बाटकर खुशी का इजहार किया गया। समर्थनों ने ढोल- नगाड़ों के साथ जश्न मनाया। फिलहाल धनबाद नगर निकाय चुनाव के नतीजे ने शहर की राजनीति को नई दिशा दी है। आगे देखना होगा की नई टीम शहर के विकास को किस तरह आगे बढ़ाती है।

NEWS ANP के लिए सिंदरी से राज कुमार शर्मा के साथ प्रेम प्रकाश शर्मा की रिपोर्ट।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *