पत्रकार से बने मेयर: अरविंद कुमार राणा की ऐतिहासिक जीत…

पत्रकार से बने मेयर: अरविंद कुमार राणा की ऐतिहासिक जीत…

हजारीबाग(HAZARIBAGH): हजारीबाग के दैनिक जागरण के क्राइम रिपोर्टर रहे अरविंद कुमार राणा अब शहर के मेयर बन गए हैं। यह जीत सिर्फ एक चुनावी सफलता नहीं, बल्कि जनता के विश्वास और जमीनी जुड़ाव की बड़ी मिसाल है।
Hazaribagh की जनता के बीच रहकर उनके सुख-दुख को समझने वाले अरविंद कुमार राणा ने चुनाव मैदान में कई दिग्गजों को कड़ी टक्कर देते हुए नया इतिहास रच दिया।

बताया जाता है कि चुनाव के समय उनके पास मात्र 20 हजार रुपये थे। उन्होंने जनता से सहयोग की अपील की और करीब डेढ़ लाख रुपये जुटाकर चुनाव लड़ा। सीमित संसाधनों के बावजूद मजबूत जनसमर्थन के दम पर उन्होंने शानदार जीत दर्ज की।

उनकी यह जीत दर्शाती है कि यदि नीयत साफ हो और जनता का भरोसा साथ हो, तो संसाधनों की कमी भी सफलता की राह में बाधा नहीं बनती।
हजारीबाग की जनता ने उन्हें अपना आशीर्वाद देकर शहर की कमान सौंपी है।

NEWSANP के लिए ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *