झारखंड(JHARKHAND): बस, कुछ मिनटों का इंतजार है, मत की पेटी खुलने वाली है। झारखंड में ‘स्थानीय स्वशासन’ के भविष्य का फैसला आज होने जा रहा है। राज्य के 48 नगर निकायों, जिनमें रांची, धनबाद और जमशेदपुर जैसे बड़े शहर शामिल हैं, वहां मतदान की गिनती आज सुबह 8 बजे से कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू होने वाली है। राज्य निर्वाचन आयोग ने सभी 1,309 मतगणना टेबलों पर पारदर्शी प्रक्रिया का दावा किया है। बैलेट पेपर (मतपत्र) से चुनाव हुए हैं, जिसके कारण नतीजों की घोषणा में समय लग सकता है। ये चुनाव न केवल स्थानीय विकास बल्कि सत्ताधारी इंडिया गठबंधन और विपक्षी भाजपा के जनाधार की अग्निपरीक्षा भी माना जा रहा है।
NEWSANP के लिए ब्यूरो रिपोर्ट

