26जनवरी से पहले सजने लगा धनबाद, Tri color स्ट्रिप लाइटनिंग से भाया शहरवासियों का मन…

धनबाद(DHANBAD) गणतंत्र दिवस की तैयारी शहर में जोरों शोरों पर है। जहां एक ओर गोल्ड ग्राउंड में मुख्य कार्यक्रम को लेकर गोल्ड ग्राउंड में रंग रोगन झांकियां की सजावट और परेड का अभ्यास जारी है।

वहीं दूसरी और रणधीर वर्मा चौक से लेकर Big bazaar तक Tri color स्ट्रिप लाइट से स्ट्रीट लाइटों को सजाया गया है, स्ट्रिप लाइट लगने के बाद शहर की खूबसूरती देखते बन रही है.

इस विषय में नगर आयुक्त रविराज शर्मा ने बताया कि नगर निगम धनबाद के सौंदर्यीकरण की और अग्रण होकर कार्य कर रहा है। जगह-जगह स्ट्रीट लाइट हाई मास्क लाइट लगाई जा रही है।

वही ग्रीन एनवायरमेंट को लेकर लगातार वर्टिकल गार्डन जगह-जगह बनाए जा रहे हैं। वहीं उन्होंने बताया डिवाइडर में लगे पेड़ पौधों के भी मेंटेनेंस की ओर कार्य नगर निगम कर रही है।

NEWS ANP के लिए धनबाद से नितेश के साथ अंजलि चक्रवर्ती की रिपोर्ट….

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *