धनबाद(DHANBAD): धनबाद नगर निगम के मेयर व 55 पार्षद और चिरकुंडा नगर परिषद के अध्यक्ष और 21 पार्षद के लिए वोट डाले जा रहे हैं। धनबाद नगर निगम के वार्ड नंबर 20 में डिस्ट्रिक्ट सीएम स्कूल आफ़ एक्सीलेंस जिला स्कूल में बने मतदान केंद्र पर पहुंचे बाबूडीह के 77 वर्षीय दद्दन सिंह ने बताया कि कोई व्यवस्था नहीं है। व्हीलचेयर तक नहीं है। काफी परेशानी हो रही है। घुटने में दर्द रहता है। पर्यवेक्षक से कहा तो उन्होंने कहा चुनाव आयोग को लिखिए। रैंप भी नहीं बना हुआ है। यहां पांच बूथ बनाए गए हैं.
NEWSANP के लिए ब्यूरो रिपोर्ट

