चुनाव पदाधिकारियों को ऑन स्पॉट किया पारिश्रमिक का भुगतान…

चुनाव पदाधिकारियों को ऑन स्पॉट किया पारिश्रमिक का भुगतान…

धनबाद(DHANBAD): जिला निर्वाचन पदाधिकारी (नगरपालिका) सह उपायुक्त आदित्य रंजन के निर्देशानुसार नगर निकाय चुनाव को सुचारू रूप से संपन्न कराने में प्रतिनियुक्त 6000 से अधिक मतदान पदाधिकारियों को आज मेगा स्पोर्ट्स कांप्लेक्स स्थित डिस्पैच सेंटर पर ऑन द स्पॉट पारिश्रमिक का भुगतान किया गया।

आर.ओ. सेल ने धनबाद नगर निगम एवं चिरकुंडा नगर परिषद के लिए वार्ड वार बनाए गए काउंटर पर इसकी विशेष व्यवस्था की थी। जैसे ही पोलिंग पार्टी प्रीसाइडिंग ऑफिसर के नेतृत्व में चुनाव सामग्री लेकर निर्धारित वाहन से अपने मतदान केंद्र की ओर जाने को सज्ज हो गई उन्हें उनके टेबल पर राशि का भुगतान कर दिया गया।

NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *