धनबाद(DHANBAD): राष्ट्र के प्रति देशभक्ति का संचार निरंतर प्रसारित होता रहे, इसलिए दिनाँक 22 February 2026, दिन रविवार को संध्या 4 बजे से धनबाद के रणधीर वर्मा चौक पर Royal Navy विद्रोह 1946 की 80वीं वर्षगांठ पर अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद द्वारा तिरंगा यात्रा सह श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया l सर्वप्रथम देश के शहीदों को नमन करते हुए भारत माता के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई l तत्पश्चात तिरंगा यात्रा निकलकर समाज में राष्ट्र प्रथम का संदेश दिया गया l भारत माता की जयकारे के साथ आयोजन की समाप्ति की गई l
आयोजन में बहुत से पूर्व सैनिक सदस्य शामिल हुए. मुख्य रूप से रामनाथ मिश्रा, राजकिशोर सिंह, Dimpaj कुमार , उमेश प्रसाद, अनिल Kumar,Awdhesh Dwibedi, Abinash Ram, Pankaj Pritam, Chandrasekar Singh, Harendra Mahto, Ravidev Singh इत्यादि शामिल हुए l
अतः आप से आग्रह है राष्ट्रहित एवं समाजहित में अपने दैनिक अखबार में प्रकाशित एवं अपने न्यूज चैनल के माध्यम से प्रसारित करने की कृपा करें l
NEWSANP के लिए राणा प्रताप की रिपोर्ट

