बीजेपी समर्थित मेयर प्रत्याशी संजीव कुमार को जिताने की अपील…

बीजेपी समर्थित मेयर प्रत्याशी संजीव कुमार को जिताने की अपील…

धनबाद(DHANBAD): धनबाद नगर निकाय चुनाव की तैयारियों को लेकर भाजपा की अतिआवश्यक रणनीतिक बैठक सम्पन्न
आगामी धनबाद नगर निकाय चुनाव की तैयारियों को लेकर आज धनबाद स्तरीय वार्ड प्रभारियों, मंडल प्रभारियों, मंडल अध्यक्षों, जिला पदाधिकारियों एवं चुनाव संचालन समिति की एक अतिआवश्यक रणनीतिक बैठक आयोजित की गई। इस महत्वपूर्ण बैठक में मुख्य रूप से भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री ऋतुराज सिन्हा उपस्थित रहे। बैठक में वार्ड एवं बूथ स्तर की तैयारियों की गहन समीक्षा की गई तथा चुनावी रणनीति को और अधिक धारदार बनाने पर विशेष चर्चा हुई।

बैठक को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय मंत्री ऋतुराज सिन्हा ने कहा कि अब तक की तैयारियों से यह स्पष्ट हो गया है कि भाजपा समर्थित महापौर प्रत्याशी संजीव कुमार पूरी मजबूती के साथ प्रथम स्थान पर अग्रसर हैं। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से अपने-अपने वार्डों में व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाकर ऐतिहासिक एवं रिकॉर्ड जीत सुनिश्चित करने का आह्वान किया।

इस अवसर पर मुख्य रूप से प्रदेश मंत्री सरोज सिंह, पूर्व नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी, हरि प्रकाश लाटा, जिला उपाध्यक्ष शेखर सिंह, वीरेंद्र हांसदा, जिला मंत्री सह मीडिया प्रभारी पंकज सिन्हा, अभिमन्यु कुमार, हुल्लास दास, इंद्रभूषण कुशवाहा, सन्नी रवानी, रंजय सिंह, मनोज गुप्ता सहित अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
बैठक के दौरान चुनावी रणनीति, संगठन की मजबूती तथा जनसंपर्क अभियान को और अधिक प्रभावी बनाने को लेकर विस्तृत एवं सार्थक विचार-विमर्श किया गया। कार्यकर्ताओं का अद्भुत उत्साह, समर्पण और एकजुटता ही संगठन की सबसे बड़ी पूंजी है। इसी ऊर्जा और संकल्प के साथ धनबाद में विकास एवं सुशासन का नया अध्याय लिखा जाएगा।

NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *