नगर निकाय चुनाव निर्दलीय, सभी का सम्मान: मेयर प्रत्याशी संजीव सिंह…

नगर निकाय चुनाव निर्दलीय, सभी का सम्मान: मेयर प्रत्याशी संजीव सिंह…

धनबाद(DHANBAD): नगर निगम चुनाव को लेकर मेयर प्रत्याशी संजीव सिंह ने मीडिया से बातचीत में कई महत्वपूर्ण बातें साझा कीं। उन्होंने कहा कि यह संबंध चुनावी नहीं बल्कि वर्षों पुराना है। ये बनाए हुए रिश्ते नहीं हैं, ये अपने लोग हैं, जो पहले से हमारे साथ जुड़े रहे हैं। इस बार उन्हें चुनाव में सक्रिय रूप से काम करने और सहयोग करने का अवसर मिला है।

संजीव सिंह ने बताया कि इस बार नगर निगम चुनाव में युवाओं और मातृशक्ति की अहम भागीदारी देखने को मिल रही है। उन्होंने कहा कि युवा वर्ग और महिलाएं बढ़-चढ़कर आगे आ रही हैं।

भाजपा द्वारा कथित रूप से ‘शो कॉज’ किए जाने के सवाल पर उन्होंने स्पष्ट कहा कि नगर निकाय चुनाव पूरी तरह निर्दलीय होता है। यह दलीय चुनाव नहीं है। हम हर पार्टी और हर व्यक्ति का सम्मान करते हैं। किसी भी प्रत्याशी का किसी दल से आधिकारिक तौर पर कोई संबंध नहीं है।

NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *