मैं अपनी जीत के लिए खोखले वादे नहीं करूंगा – वार्ड 53 के प्रत्याशी कुंवर चंद्र महतो …

मैं अपनी जीत के लिए खोखले वादे नहीं करूंगा – वार्ड 53 के प्रत्याशी कुंवर चंद्र महतो …

सिंदरी(SINDRI): आगामी 23 फरवरी को होने वाले नगर निकाय चुनाव को लेकर वार्ड संख्या 53 के पार्षद प्रत्याशी कुंवर चन्द्र महतो ने कहा कि नगर निकाय चुनाव में मेयर, डिप्टी मेयर, पार्षद नगर आयुक्त के अधीन होते हैं और निगम के अन्तर्गत जो कार्य आवंटित होते हैं ,उसी को किया जा सकता है। मैं जीत हासिल कर पार्षद बनकर नगर निगम द्वारा जो पार्षद निधि में जो भी कार्य आवंटित होंगे ,उसे हरसंभव प्रयास कर धरातल पर लाने का कोशिश करूंगा। उन्होंने कहा इस चुनाव में प्रत्याशी जनता के बीच बड़े- बड़े वादे कर रहे हैं ,जो पूरा करना असंभव है। चुनावी खोखले वादे कर जनता को दिग्भ्रमित किया जा रहा है। इस पर चुनाव आयोग द्वारा अंकुश लगना चाहिए। उन्होंने कहा कि मैं वार्ड संख्या 53 का पार्षद प्रत्याशी हूं ।मेरा चुनाव चिन्ह ब्लैक बोर्ड है। जहां से बच्चों में शिक्षा का विकास कर उच्च शिखर तक पहूंचाया जाता है। मैं अपने वार्ड में निगम द्वारा सभी सुविधाओं को उपलब्ध करा कर जनता के लिए कार्य करूंगा।

NEWS ANP के लिए सिंदरी से राज कुमार शर्मा के साथ प्रेम प्रकाश शर्मा की रिपोर्ट।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *