सिंदरी में महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर पार्षद प्रत्याशी नुनु लाल टुडू ने भक्तों के बीच वितरित किया मीठा शरबत…

सिंदरी में महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर पार्षद प्रत्याशी नुनु लाल टुडू ने भक्तों के बीच वितरित किया मीठा शरबत…

सिंदरी(SINDRI): 15 फरवरी रविवार को पूरे देश के साथ-साथ सिंदरी नगर में भी महाशिवरात्रि का पावन पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर सिंदरी नगर के वार्ड संख्या 55 के पार्षद प्रत्याशी नुनु लाल टुडू की ओर से श्रद्धालुओं की सेवा के लिए एक विशेष शिविर का आयोजन किया गया।भगवान शिव की पूजा-अर्चना के बाद मंदिरों से लौट रहे श्रद्धालुओं के लिए मीठा शरबत वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। गर्मी और थकान के बीच ठंडे मीठे शरबत ने भक्तों को काफी राहत पहुंचाई। पार्षद प्रत्याशी नुनु लाल टुडू ने स्वयं अपने हाथों से श्रद्धालुओं को शरबत पिलाया और महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं दीं।

NEWS ANP के लिए सिंदरी से राज कुमार शर्मा के साथ प्रेम प्रकाश शर्मा की रिपोर्ट।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *