वेद प्रकाश ओझा के कार्यालय में चुनावी प्रचार-प्रसार में शामिल हुई मेयर प्रत्याशी इंदु देवी…

वेद प्रकाश ओझा के कार्यालय में चुनावी प्रचार-प्रसार में शामिल हुई मेयर प्रत्याशी इंदु देवी…

सिंदरी(SINDRI): रविवार को सिंदरी स्थित वेद प्रकाश ओझा के कार्यालय में चुनावी माहौल के बीच जनसंपर्क एवं प्रचार-प्रसार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर अभिषेक सिंह, इंदु देवी एवं आशनी देवी विशेष रूप से कार्यालय पहुंचे। यहां उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों के साथ बैठक कर क्षेत्र की समस्याओं, विकास कार्यों तथा आगामी चुनाव को लेकर रणनीति पर चर्चा की गई।

नेताओं ने उपस्थित लोगों से घर-घर जाकर जनसंपर्क करने तथा अधिक से अधिक मतदाताओं तक अपनी बात पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि जनता का सहयोग और आशीर्वाद ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है।

इस अवसर पर सिंदरी के कई गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे, जिनके नाम इस प्रकार हैं —
दामोदर दुबे, दामिनी द्विवेदी, शैलेन्द्र दुबे, नंदा दुबे, आदित्य दुबे, रमेश दुबे, डी. एन. पाठक, अरुण रंजन, अंशु शर्मा, प्रकाश पंडित, रासबिहारी सिंह, कामेश्वर सिंह, संजय सिंह, दिलीप मिश्रा तथा रमेश हेम्ब्रम।

अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं दीं और भविष्य में भी क्षेत्रहित में साथ मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।

NEWS ANP के लिए सिंदरी से राज कुमार शर्मा के साथ प्रेम प्रकाश शर्मा की रिपोर्ट।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *