गोधर मोड़ में भव्य स्वागत, जनसैलाब ने दिया अपार स्नेह और समर्थन…

गोधर मोड़ में भव्य स्वागत, जनसैलाब ने दिया अपार स्नेह और समर्थन…

धनबाद(DHANBAD):नगर निगम चुनाव को लेकर चल रहे जनसंपर्क अभियान के क्रम में मेयर प्रत्याशी संजीव सिंह के गोधर मोड़ पहुंचने पर देवतुल्य जनता द्वारा भव्य एवं आत्मीय स्वागत किया गया। पूरे क्षेत्र में उत्साह और जोश का वातावरण देखने को मिला।

स्थानीय लोगों ने पुष्पमालाओं और नारों के साथ उनका अभिनंदन किया तथा अपार स्नेह और समर्थन प्रदान किया। इस अवसर पर संजीव सिंह ने जनता से संवाद करते हुए नगर के समग्र विकास, स्वच्छता, मूलभूत सुविधाओं और पारदर्शी प्रशासन का संकल्प दोहराया।

उन्होंने गोधर मोड़ की देवतुल्य जनता के इस अभूतपूर्व प्रेम, विश्वास और समर्थन के लिए हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आप सभी का यह स्नेह और विश्वास ही हमारी सबसे बड़ी शक्ति है, जो हमें धनबाद के उज्ज्वल भविष्य के लिए निरंतर कार्य करने की प्रेरणा देता है

NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *