
धनबाद(DHANBAD): नगर निगम चुनाव के तहत चल रहे जनसंपर्क अभियान के दौरान मेयर प्रत्याशी संजीव सिंह पंडरपाला दास बस्ती पहुँचे, जहाँ स्थानीय लोगों ने उनका आत्मीय एवं भव्य स्वागत किया। पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल देखने को मिला और जनता ने खुलकर अपना समर्थन एवं आशीर्वाद प्रदान किया।
इस अवसर पर संजीव सिंह ने घर-घर जाकर लोगों से मुलाकात की, उनकी समस्याओं को सुना और नगर के समग्र विकास के लिए अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। बुजुर्गों, महिलाओं और युवाओं ने एकजुट होकर उन्हें भारी मतों से विजयी बनाने का संकल्प लिया।
मेयर प्रत्याशी ने पंडरपाला दास बस्ती की देवतुल्य जनता के अपार स्नेह, समर्थन और आशीर्वाद के लिए हृदय से आभार एवं धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि जनता का यह विश्वास ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है।
NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

