आईआईटी (आईएसएम) धनबाद में ‘TARGETs-2026’ अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का दूसरा दिन संपन्न, हरित ऊर्जा तकनीकों पर मंथन जारी…

आईआईटी (आईएसएम) धनबाद में ‘TARGETs-2026’ अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का दूसरा दिन संपन्न, हरित ऊर्जा तकनीकों पर मंथन जारी…

धनबाद(DHANBAD): आईआईटी (आईएसएम) धनबाद के भौतिकी विभाग द्वारा, आईआईटी दिल्ली के ऊर्जा विज्ञान एवं अभियांत्रिकी विभाग के सहयोग से आयोजित तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन “TARGETs-2026” (Trends and Advances in Reforming Green Energy Technologies) का आज दूसरा दिन रहा। यह सम्मेलन 13 फरवरी से शुरू हुआ है और इसका समापन 15 फरवरी को होगा।

सम्मेलन का उद्घाटन 13 फरवरी को आयोजित हुआ, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में डीआरडीओ, दिल्ली के वैज्ञानिक-जी एवं एसोसिएट डायरेक्टर श्री देवेंद्र वर्मा उपस्थित रहे। अपने संबोधन में उन्होंने हरित ऊर्जा तकनीकों के विकास को देश की ऊर्जा सुरक्षा और सतत विकास के लिए बेहद जरूरी बताया।

उद्घाटन सत्र में आईआईटी (आईएसएम) धनबाद के उपनिदेशक प्रो. धीरज कुमार, भौतिकी विभागाध्यक्ष प्रो. वी. के. राय, सम्मेलन के संयोजक प्रो. आर. बी. चौधरी, सह-संयोजक प्रो. एस. के. शर्मा एवं प्रो. बी. बी. साहू तथा आयोजन सचिव प्रो. शालू सहित संस्थान के कई शिक्षक और शोधार्थी मौजूद रहे।

TARGETs-2026 का उद्देश्य हरित ऊर्जा, ऊर्जा रूपांतरण और ऊर्जा भंडारण तकनीकों में हो रहे नए शोध और नवाचारों को साझा करने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय मंच उपलब्ध कराना है। सम्मेलन में देश-विदेश के वैज्ञानिक, शोधकर्ता, इंजीनियर और उद्योग से जुड़े विशेषज्ञ भाग ले रहे हैं।

सम्मेलन में ऊर्जा संकट और उसके समाधान, सौर ऊर्जा, हाइड्रोजन ऊर्जा, सॉलिड-स्टेट बैटरियां, लिथियम/सोडियम आयन बैटरियां, फ्यूल सेल तकनीक, सुपरकैपेसिटर, ग्रीन मटेरियल्स, इलेक्ट्रिक वाहनों समेत कई अहम विषयों पर तकनीकी सत्र और शोध प्रस्तुतियां हो रही हैं।

कार्यक्रम के दूसरे दिन भी विभिन्न तकनीकी सत्रों में शोध पत्र प्रस्तुत किए गए और हरित ऊर्जा के क्षेत्र में नई संभावनाओं पर चर्चा की गई। सम्मेलन का समापन 15 फरवरी को होगा।

NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *