
धनबाद(DHANBAD):झरिया की पूर्व विधायक कुंती देवी ने आज जनसंपर्क कार्यक्रम के क्रम में अपने पुत्र एवं मेयर प्रत्याशी संजीव सिंह के समर्थन में सिंदरी, धनबाद, हीरापुर समेत धनबाद और झरिया के विभिन्न क्षेत्रों में व्यापक जनसंपर्क किया।
इस दौरान उन्होंने जनता से अपने बेटे के लिए जीत का आशीर्वाद मांगा। वहीं परिवार की बड़ी बेटियां किरण और ज्योति ने भी लोगों से आत्मीय मुलाकात कर संजीव सिंह के पक्ष में मतदान करने की अपील की।
जनसंपर्क अभियान के दौरान हर क्षेत्र में अपार स्नेह, समर्थन और आशीर्वाद देखने को मिला। जनता का विश्वास और साथ स्पष्ट रूप से नजर आया।
कुंती देवी ने कहा कि जनता का यह प्रेम और भरोसा ही उनकी सबसे बड़ी पूंजी है। वहीं संजीव सिंह ने सभी क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त करते हुए धनबाद नगर के सर्वांगीण विकास का संकल्प दोहराया।
NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

