
कांग्रेस समर्थित मेयर प्रत्याशी शमशेर आलम को मिला व्यापक जनसमर्थन
धनबाद(DHANBAD): धनबाद जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में जिला अध्यक्ष संतोष कुमार सिंह के मार्गदर्शन एवं नया बाजार में भव्य सभा इसका नेतृत्व आसिफ रजा ने किया तथा जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष साहिद कमर के नेतृत्व में नया बाजार से वासेपुर होते हुए एशिया की सबसे बड़ी श्रमिक नगरी भुली तक कांग्रेस समर्थित मेयर प्रत्याशी शमशेर आलम के समर्थन में एक ऐतिहासिक पदयात्रा का आयोजन किया गया। इस विशाल पदयात्रा में हजारों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं, युवाओं, महिलाओं एवं आम नागरिकों की अभूतपूर्व भागीदारी देखने को मिली, जिससे पूरा मार्ग जनसमर्थन से गुंजायमान रहा।
पदयात्रा की शुरुआत नया बाजार से हुई, जो वासेपुर होते हुए भुली तक पहुँची। मार्ग में जगह-जगह स्थानीय नागरिकों ने पुष्पवर्षा कर नेताओं एवं कार्यकर्ताओं का भव्य स्वागत किया तथा कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी के समर्थन में उत्साहपूर्ण नारे लगाए। पदयात्रा के दौरान क्षेत्र में उत्साह, एकजुटता एवं परिवर्तन की लहर स्पष्ट रूप से दिखाई दी, जिससे चुनावी माहौल पूरी तरह कांग्रेसमय हो गया ।
इस अवसर पर पूर्व लोकसभा कांग्रेस प्रत्याशी श्रीमती अनुपमा सिंह, वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं प्रदेश उपाध्यक्ष बजेंद्र प्रसाद सिंह, जिला कांग्रेस अध्यक्ष संतोष कुमार सिंह, जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष श्री साहिद कमर तथा मेयर प्रत्याशी शमशेर आलम की गरिमामयी उपस्थिति रही।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने कहा कि यह जनसैलाब इस बात का स्पष्ट संकेत है कि धनबाद की जनता विकास, पारदर्शिता और सामाजिक न्याय की राजनीति चाहती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा गरीब, मजदूर, शोषित एवं वंचित वर्ग की आवाज रही है और आगामी चुनाव में जनता कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी को भारी मतों से विजयी बनाएगी।
पूर्व लोकसभा कांग्रेस प्रत्याशी अनुपमा सिंह ने कहा कि भुली जैसी श्रमिक नगरी की पहचान मेहनतकश मजदूरों से है और कांग्रेस हमेशा उनके सम्मान एवं अधिकारों के लिए संघर्ष करती रही है। उन्होंने कहा कि शमशेर आलम के नेतृत्व में नगर में समावेशी विकास, पारदर्शी प्रशासन एवं जवाबदेह व्यवस्था सुनिश्चित होगी।
वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं प्रदेश उपाध्यक्ष बजेंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि यह पदयात्रा केवल एक चुनावी कार्यक्रम नहीं, बल्कि जनता के विश्वास, सहभागिता और बदलाव की आकांक्षा का प्रतीक है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से घर-घर जाकर जनसंपर्क अभियान को और तेज करने का आह्वान किया।
मेयर प्रत्याशी शमशेर आलम ने सभी नेताओं एवं जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे नगर की मूलभूत समस्याओं—सड़क, नाली, पेयजल, स्वच्छता एवं रोजगार—के समाधान के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेंगे तथा जनता के विश्वास पर खरा उतरने का हर संभव प्रयास करेंगे।
प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष कुमार गौरव, झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी प्रदेश उपाध्यक्ष सुल्तान अहमद, योगेंद्र सिंह योगी, राजेश्वर यादव,गद्दी समाज अध्यक्ष अख्तर गद्दी,बिल्किस खानम, राशिद राजा अंसारी,निसार,आसिफ ,परवेज गद्दी, राजू दास, नौशाद आलम, खुर्शीद आलम, हुमायूं रजा,जहीर अंसारी आसिफ राजा इरफान खान चौधरी, मंटू दास, रामगोपाल भुवानिया, मुख्तार खान,शाहिद, आजमीन,इरशाद,नसरू, कयूम खान, अक्छेवर प्रसाद , तबरेज आलम, मौसिन मास्टर, सद्दाम, इम्तियाज आलम, नियुजुल अंसारी समेत हजारों लोगों ने समर्थन दिया ।
NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

