गोविंदपुर(DHANBAD) : गोविंदपुर पुलिस के सहयोग से ओडिशा और वाराणसी पुलिस ने अलग-अलग मामलों में बड़ी सफलता हासिल की है। क्षेत्र के विभिन्न गांवों में छापेमारी के दौरान कुल आठ अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया, जिनमें तीन डकैती और पांच साइबर अपराध के मामले में संलिप्त थे।
पुलिस इंस्पेक्टर विष्णु प्रसाद राउत के अनुसार, ओडिशा के क्योंझर थाना कांड संख्या 60/26 के तहत डकैती मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पकड़े गए आरोपियों में महुबनी निवासी रिजवान अंसारी, अमरपुर निवासी असगर अंसारी और ऊपर बाजार निवासी मानिक रविदास शामिल हैं। इन पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 310(2) और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज है। कागजी कार्रवाई के बाद आरोपियों को ओडिशा पुलिस अपने साथ ले गई।
वाराणसी साइबर क्राइम पुलिस ने कांड संख्या 46/25 के तहत पाँच साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्तों में काला डाबर निवासी फकरुद्दीन अंसारी उर्फ निरंजन अंसारी और उसके बेटे नसीम अंसारी व शमीम अंसारी शामिल हैं।
NEWSANP के लिए ब्यूरो रिपोर्ट

