धनबाद(DHANBAD): बाघमारा पुलिस ने अपराध और अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए बड़ी कार्रवाई की। रात्री गश्ती के दौरान लुतिपहाड़ी मोड़ के पास एक संदिग्ध कार से लोहे का लोडेड देसी पिस्तौल और जिंदा गोली बरामद की गई।
गिरफ्तार युवक राजशेखर पांडेय के पास हथियार से संबंधित कोई वैध कागजात नहीं मिले। गुरुवार को पुलिस ने उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।
कार में सवार एक अन्य युवक भागने में सफल हो गया, जिसके खिलाफ पुलिस ने धर-पकड़ के लिए छापेमारी शुरू कर दी है।
NEWSANP के लिए धनबाद से ब्यूरो रिपोर्ट

