
धनबाद(DHANBAD): विकास पुरुष चंद्रशेखर अग्रवाल के चुनावी रथ को धनबाद की देवतुल्य जनता का भरपूर प्यार और आशिर्वाद मिल रहा है। गुरुवार को मेयर पद के प्रत्याशी चंद्रशेखर अग्रवाल का चुनावी रथ जिस क्षेत्र से भी गुजरा वहां की जनता का उन्हें भरपूर समर्थन मिला। वहीं, उनके प्रति विश्वास और उन्हें मिल रहे भरपूर समर्थन को देख, मेयर प्रत्याशी चंद्रशेखर अग्रवाल भावविभोर हो उठे।
धनबाद नगर निगम चुनाव में मेयर पद के लिए चुनाव लड़ रहे चंद्रशेखर अग्रवाल का चुनावी रथ आज धनबाद के सरायढेला थाना क्षेत्र, कतरास बाजार, करकेन्द, होते हुए हीरापुर हटिया स्थित श्री हरि मंदिर पहुंचा। जहां मेयर पद के प्रत्याशी विकास पुरुष चंद्रशेखर अग्रवाल ने पूजा अर्चना कर क्षेत्र वासियों के सर्वमंगल की कामना की।
क्षेत्र में अपनी चुनावी जनसंपर्क में क्षेत्र वासियों से भेंट के दौरान जनता से मिल रहे अथाह प्यार और आशीर्वाद देख चंद्रशेखर अग्रवाल भावविभोर हो उठे। इस दौरान उन्होंने कहा कि धनबाद के सर्वांगीण विकास को लेकर जनता का मेरे प्रति विश्वास और समर्थन अत्यंत उत्साहवर्धक और भावविभोर करने वाला है।
उन्होंने कहा कि जनता से मिल रहा स्नेह और समर्थन के साथ मेरे प्रति जनता का इतना विश्वास मेरे लिए प्रेरणादायक है। उन्होंने जनता को सम्बोधित करते हुए कहा कि आप सभी का सम्मलित प्रयास ही अपने धनबाद को समृद्ध बनाएगा।
बता दें कि धनबाद नगर निगम चुनाव के लिए मतदान की तिथि 23 फरवरी तय है। वहीं इस चुनाव में मेयर पद के प्रत्याशी विकास पुरुष चंद्रशेखर अग्रवाल का चुनाव चिन्ह बिस्कुट छाप है।
NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

