सिंदरी(SINDRI): 12 फरवरी गुरुवार को सिंदरी भाजपा कार्यालय में नगर निकाय चुनाव को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता सिंदरी मंडल अध्यक्ष अरविंद पाठक ने की।
बैठक में धनबाद के लोकप्रिय सांसद ढुल्लू महतो , सिंदरी विधानसभा की पूर्व प्रत्याशी भाजपा नेत्री तारा देवी , जिला महामंत्री मनोज मिश्रा , पूर्व प्रदेश कार्यसमिति सदस्य धरनीधर् मंडल , जिला मंत्री प्रकाश बाउरी सहित वरिष्ठ नेता आलोक बनर्जी , शैलेश सिंह, दीपक कुमार ‘दीपू’ , इंद्र मोहन सिंह, विजय सिंह , विश्वनाथ गोराई , राघव तिवारी, रंजना शर्मा , अनीमा सिंह , इंद्रजीत सिंह, गर्गी सिंह एवं बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
बैठक में नगर निगम चुनाव में भाजपा समर्थित महापौर प्रत्याशी संजीव कुमार को क्रम संख्या 27, मिर्ची छाप पर भारी बहुमत से विजयी बनाने का संकल्प दोहराया गया।
सांसद ढुल्लू महतो ने अपने संबोधन में कहा कि भाजपा 365 दिन, 24 घंटे जनता की सेवा के लिए समर्पित है। उन्होंने सिंदरी क्षेत्र के सभी वार्डों के मतदाताओं से अपील की कि वे विकास और स्थिर नेतृत्व के पक्ष में मतदान करें तथा किसी भी प्रकार के बहकावे में न आएं।
सांसद महोदय ने कार्यकर्ताओं से घर-घर संपर्क अभियान चलाकर भाजपा समर्थित प्रत्याशी के पक्ष में अधिकतम समर्थन सुनिश्चित करने का आह्वान किया। साथ ही उन्होंने स्पष्ट किया कि पार्टी अनुशासन सर्वोपरि है और संगठन विरोधी गतिविधियों पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।
बैठक का समापन भाजपा प्रत्याशी संजीव कुमार को सिंदरी से ऐतिहासिक विजय दिलाने के लिए सामूहिक संकल्प लोगों ने लिया।
NEWS ANP के लिए सिंदरी से राज कुमार शर्मा के साथ प्रेम प्रकाश शर्मा की रिपोर्ट।

