मारवाड़ी युवा मंच झरिया शाखा द्वारा कहानी कथन प्रतियोगिता में स्नेहा शुक्ला बनीं विजेता…

मारवाड़ी युवा मंच झरिया शाखा द्वारा कहानी कथन प्रतियोगिता में स्नेहा शुक्ला बनीं विजेता…

झरिया(JHARIA): मारवाड़ी युवा मंच – झरिया शाखा द्वारा बालिकाओं के लिए आयोजित कहानी कथन प्रतियोगिता मानबाद स्थित मनीष कोचिंग सेंटर में सफलतापूर्वक संपन्न हुई। प्रतियोगिता में कुल 14 विद्यार्थियों ने भाग लेकर अपनी मौलिक कहानियों की प्रभावशाली प्रस्तुति दी।

प्रतियोगिता में प्रत्येक प्रतिभागी को चार मिनट का समय निर्धारित किया गया था। प्रतिभागियों ने स्पष्ट उच्चारण, सशक्त अभिव्यक्ति एवं आत्मविश्वास के साथ अपनी प्रस्तुतियाँ दीं। निर्णायक मंडल ने विषयवस्तु, प्रस्तुति शैली तथा अभिव्यक्ति के आधार पर मूल्यांकन किया।

निर्णायक मंडल द्वारा घोषित पाँच उत्कृष्ट प्रतिभागियों में पहल अग्रवाल, लक्ष्मी कुमारी, शुभा अग्रवाल, निशा अग्रवाल एवं स्नेहा शुक्ला शामिल रहीं। इनमें श्रेष्ठ प्रदर्शन के आधार पर स्नेहा शुक्ला को विजेता घोषित किया गया। विजेता को पुरस्कार प्रदान किया गया, जबकि सभी प्रतिभागियों को सहभागिता प्रमाण-पत्र दिए गए।

इस अवसर पर शाखा अध्यक्ष डॉ. मनीष शर्मा ने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएँ बालिकाओं में आत्मविश्वास, रचनात्मकता तथा मंच संचालन की क्षमता का विकास करती हैं। उन्होंने कहा कि मंच का उद्देश्य प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करना और उन्हें अपनी अभिव्यक्ति के लिए उपयुक्त अवसर प्रदान करना है।

कार्यक्रम का संयोजन पूनम शर्मा ने किया। इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष विवेक लिल्हा, मयंक केजरीवाल, हितेन शर्मा सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे। कार्यक्रम के सफल आयोजन पर उपस्थित अभिभावकों एवं सदस्यों ने मंच की पहल की सराहना की।

NEWSANP के लिए झरिया से रागिनी पांडेय की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *