धनबाद(DHANBAD): श्रमिक हितों से जुड़े विभिन्न मुद्दों और चार नए श्रम संहिताओं (लेबर कोड) के विरोध में आहूत 12 फरवरी यानी आज विभिन्न मजदूर संगठनों ने देशव्यापी हड़ताल किया है। जिसका धनबाद स्थित बीसीसीएल के कोलियरियों में खासा असर दिखाई दे रहा है।
धनबाद जिले के बीसीसीएल और ईसीएल की कोलयरियो में विभिन्न मजदूर यूनियन ने संयुक्त मोर्चा के बैनर तले हड़ताल को सफल बनाने को लेकर सुबह से ही हाजरी घर और कोलयरी में जोरदार प्रदर्शन कर रहे हैं। केंद्र सरकार के चार लेबर कोड के खिलाफ मजदूर संगठन के नेता जमकर नारेबाजी कर अपना आक्रोश जता रहे है।
बीसीसीएल ब्लॉक दो हजारी घर, शताब्दी कोलयरी आदि तमाम कोलियरियों में एटक, इंटक, जनता मजदूर संघ, बिहार कोलयरी कामगार यूनियन सहित अन्य मजदूर संगठनों के प्रतिनिधि पहुँच हड़ताल को सफल बनाने में जुटे हुए है।
सभी मजदूर यूनियन केंद्र सरकार के द्वारा लागू किए गए चार लेबर कोड को मजदूर विरोधी और निजीकरण करने की साजिश बता रहे है। वहीं इस हड़ताल से धनबाद के कोयला कंपनियों को करोड़ो रूपये का नुकसान होने की उम्मीद है।
NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

