राँची(RANCHI): CM हेमंत सोरेन से आज मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय, कांके रोड रांची में श्री शिव बारात आयोजन महासमिति, पहाड़ी मंदिर रांची के प्रतिनिधिमंडल ने भेंट की। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को आगामी 15 फरवरी को महाशिवरात्रि महोत्सव में शामिल होने के लिए सादर आमंत्रित किया। इस अवसर पर आयोजकों ने महोत्सव की तैयारियों की जानकारी दी और CM से सपरिवार कार्यक्रम में भाग लेने का आग्रह किया। प्रतिनिधिमंडल में महासमिति के संरक्षक राजीव रंजन प्रसाद, अध्यक्ष राजेश साहू के साथ बादल सिंह, रिवाल्डो वर्मा, शुभाशीष चटर्जी, राम सिंह एवं अन्य सदस्य शामिल थे।
NEWSANP के लिए ब्यूरो रिपोर्ट

