धनबाद(DHANBAD): झारखंड में धनबाद के वासेपुर का कुख्यात अपराधी प्रिंस खान एक बार फिर मीडिया की सुर्खियों में है. अंडरग्राउंड होकर धनबाद और विभिन्न शहरों में आपराधिक घटनाओं को अंजाम देने वाले प्रिंस खान के बारे में चर्चा है कि वो अब दुबई छोड़कर पाकिस्तान शिफ्ट हो गया है.
पुलिस सूत्रों के अनुसार, गैंगस्टर प्रिंस खान ने दुबई छोड़कर अब पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में पनाह ली है. बताया जाता है कि झारखंड पुलिस के लगातार दबिश और बढ़ते दवाब के बीच गैंगस्टर प्रिंस खान ने दुबई छोड़ने के विवश हुआ.
NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

