
धनबाद(DHANBAD): धनबाद के कर्मठ, जुझारू, दूरदर्शी और विकाश पुरूष के नाम से पहचाने जाने वाले पूर्व मेयर चंद्रशेखर अग्रवाल को क्षेत्र में लगातार भारी जन समर्थन मिल रहा है। हर उम्र के वोटर पूर्व मेयर के विकास कार्यो को देख उन्हें न सिर्फ गले लगाते दिखे, बल्कि उन्हें आगामी चुनाव को लेकर भर-भर कर आशीर्वाद भी देते नजर आए।
पूर्व मेयर चन्द्रशेखर अग्रवाल का चुनावी जनसंपर्क अभियान लागातार जारी है। इसी क्रम में उन्होंने मंगलवार को धनबाद नगर निगम क्षेत्र में धुंआधार जनसंपर्क अभियान चलाया, जहां उन्हें मतदाताओं का अथाह स्नेह प्राप्त हुआ।
इसी क्रम में मतदाताओं के आग्रह पर बुधवार को उन्होंने धनबाद के झरिया बाजार में एक चुनावी कार्यालय का उन्होंने शुभारम्भ किया।
इस दौरान मौके पर मौजूद देवतुल्य जनता को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि “आपका प्यार और समर्थन ही मुझे धनबाद के हर नागरिकों के सुखद भविष्य के लिए समर्पित रहने की शक्ति देता है, धनबाद के हर एक व्यक्ति के खुशहाल जीवन और धनबाद नगर की समृद्धि हेतु मैं सदा दृढ़ संकल्प के साथ आगे बढ़ता रहूंगा।”
तो चलिए, इस संकल्प को पूरा करने के लिए मैं और आप आगामी 23 फरवरी को बिस्कुट छाप पर मुहर लगाकर एक बार पुनः धनबाद के विकास रथ को आगे बढ़ाने का कार्य करें।
NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

