आसनसोल(ASANSO): कुल्टी विधानसभा के बाल्तूरिया वार्ड नंबर 66 से टीएमसी समर्थक और कार्यकर्ता एमआईएम पार्टी में शामिल हुए हैं। लगभग 15-20 युवाओं ने एमआईएम का दामन थामा है। एमआईएम के जिला अध्यक्ष दानिश अजीज और महासचिव एजाज अहमद ने इन युवाओं को पार्टी में शामिल कराया। इस मौके पर सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे। एमआईएम पश्चिम बंगाल में अपनी उपस्थिति बढ़ाने के लिए काम कर रही है, खासकर मुस्लिम बहुल इलाकों में।
वहीं दूसरी ओर वार्ड नंबर 66 के पार्षद अशोक पसवान का कहना है कि मुस्लिम वोटर टीएमसी की तरफ है और वो ममता बनर्जी से बहुत सारी उम्मीदें रखते हैं। इसलिए वो टीएमसी का दामन छोड़कर किसी अन्य पार्टी में नहीं जाएंगे।
NEWSANP के लिए अतिक रहमान की रिपोर्ट

