जनता के बीच इंदु सिंह, विकास के वादों पर मिल रहा भरोसे का साथ…

जनता के बीच इंदु सिंह, विकास के वादों पर मिल रहा भरोसे का साथ…

धनबाद(DHANBAD): नगर निगम चुनाव को लेकर मेयर पद की प्रत्याशी इंदु सिंह ने धनसार विश्वकर्मा प्रोजेक्ट, सिंदरी तथा बनियाहिर क्षेत्र में व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने घर-घर जाकर मतदाताओं से मुलाकात की और नगर विकास को लेकर अपनी प्राथमिकताएं साझा कीं। राष्ट्रीय जनता कामगार संघ की महामंत्री आसनी सिंह मोर्चा संभाली हुई है।

जनसंपर्क के क्रम में इंदु सिंह ने बुजुर्गों का आशीर्वाद लिया, वहीं युवाओं और महिलाओं से संवाद कर उनकी समस्याओं को सुना। स्थानीय लोगों ने सड़क, पेयजल, साफ-सफाई, स्ट्रीट लाइट और जलजमाव जैसी बुनियादी मुद्दों को प्रमुखता से उठाया। इंदु सिंह ने आश्वस्त किया कि जनता का समर्थन मिला तो इन समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर कराया जाएगा।

उन्होंने कहा कि उनका लक्ष्य धनबाद नगर निगम क्षेत्र को स्वच्छ, सुव्यवस्थित और विकासोन्मुख बनाना है। “जनता का भरोसा ही मेरी सबसे बड़ी ताकत है, और उसी विश्वास के साथ मैं चुनाव मैदान में उतरी हूं,” उन्होंने कहा।
अभियान में बड़ी संख्या में समर्थक और कार्यकर्ता शामिल रहे। कई स्थानों पर लोगों ने फूल-मालाओं से स्वागत कर अपना समर्थन जताया। जनसंपर्क के दौरान क्षेत्र में चुनावी माहौल पूरी तरह गर्म दिखाई दिया।

NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *