उपायुक्त ने की मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना की समीक्षा…

उपायुक्त ने की मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना की समीक्षा…

लाभुकों को योजना की जानकारी देकर आवेदन प्राप्त करने का दिया निर्देश

धनबाद(DHANBAD): उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन ने आज मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना की समीक्षा की।

इस दौरान‌ उन्होंने लाभुकों को बकरा विकास, सुकर विकास, बैकयार्ड लेयर कुक्कुट पालन, बॉयलर कुक्कुट पालन, बत्तख चूजा वितरण, मिल्किंग मशीन, पनीर एवं खोवा मेकिंग यूनिट, वर्मी कंपोस्ट, डीप बोरिंग, काउ मैट, चैफ कटर सहित अन्य योजनाओं की जानकारी लाभुकों को देकर उनसे आवेदन प्राप्त करने का निर्देश दिया।

राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से अधिक से अधिक लाभुकों को लाभान्वित करने के लिए जिला परिषद की माननीय अध्यक्ष एवं उप विकास आयुक्त द्वारा संयुक्त रूप से सभी पंचायत के मुखिया एवं पंचायत सचिव के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक कर योजनाओं का लक्ष्य निर्धारित करने का निर्णय लिया गया।

बैठक के दौरान उपायुक्त ने दो गाय, पांच गाय, दस गाय योजना, जोड़ा बैल वितरण योजना के क्रियान्वयन, पशु पक्षी शेड का निर्माण सहित अन्य की समीक्षा की।

बैठक में उपायुक्त आदित्य रंजन, उप विकास आयुक्त सन्नी राज, जिला परिषद की अध्यक्ष शारदा सिंह, गव्य विकास व पशुपालन पदाधिकारी डॉ बृजेश कुमार, सहायक पोल्ट्री ऑफिसर डॉ अरुण कुमार, जेएसएलपीएस के डीपीएम सुदिप्तो बनर्जी, माननीय विधायक टुंडी के प्रतिनिधि जगदीश प्रसाद चौधरी, अमित सिंह, एलडीएम कार्यालय के संजीत सिंह के अलावा अन्य लोग मौजूद थे।

NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *