मेयर प्रत्याशी शांतनु चंद्रा ने चुनाव कार्यालय का किया उद्घाटन, जनता से मांगा समर्थन…

मेयर प्रत्याशी शांतनु चंद्रा ने चुनाव कार्यालय का किया उद्घाटन, जनता से मांगा समर्थन…

धनबाद(DHANBAD): नगर निकाय चुनाव को लेकर मेयर प्रत्याशी शांतनु चंद्रा ने बुधवार को अपने चुनावी कार्यालय का उद्घाटन किया। कुर्मीडीह मोड़, आठ लेन रोड स्थित मटन मटकी भवन के ऊपर चुनाव कार्यालय की शुरुआत की गई। उद्घाटन के दौरान समर्थक और स्थानीय लोग भी मौजूद रहे।

इस मौके पर शांतनु चंद्रा ने कहा कि वर्ष 2022 से वे लगातार जनता के बीच रहकर काम कर रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं को सुनकर उनके समाधान का प्रयास किया गया है और जनता इस बात को अच्छी तरह जानती है। उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य केवल चुनाव लड़ना नहीं, बल्कि शहर के विकास के लिए ठोस कार्य करना है।

शांतनु चंद्रा ने विश्वास जताया कि इस बार उन्हें जनता का पूरा समर्थन मिलेगा। उन्होंने कहा कि यदि धनबाद की जनता उन्हें अपना मत देकर अवसर देती है, तो वे शहर की बुनियादी समस्याओं के समाधान के लिए प्राथमिकता के आधार पर काम करेंगे।

NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *