सिन्दरी विधानसभा क्षेत्र में भाजपा समर्थित महापौर प्रत्याशी ने किया जनसंपर्क अभियान…

सिन्दरी विधानसभा क्षेत्र में भाजपा समर्थित महापौर प्रत्याशी ने किया जनसंपर्क अभियान…

सिन्दरी(SINDRI): धनबाद नगर निगम के भाजपा समर्थित महापौर प्रत्याशी संजीव कुमार द्वारा मंगलवार को सिन्दरी विधानसभा क्षेत्र के वार्ड संख्या 53 एवं 54 अंतर्गत कान्ड्रा बाजार, गौशाला बाजार, डोमगढ़ स्थित सिंदरी बस्ती, चेक पोस्ट कलोनी सहित विभिन्न क्षेत्रों में जनसंपर्क अभियान चलाया । जनसमपर्क अभियान के दौरान उन्होंने गौशाला मोड़ स्थित अटल बिहारी वाजपेयी जी के प्रतिमा पर माल्यार्पण भी किया।अभियान के तहत संजीव कुमार ने घर-घर जाकर नागरिकों से संवाद किया एवं नगर निगम क्षेत्र से जुड़ी बुनियादी समस्याओं तथा विकास से संबंधित विषयों पर चर्चा की। जनसंपर्क के दौरान स्थानीय लोगों ने उनको स्वागत किया एवं समर्थन देने का वादा भी किया । इस दौरान संजीव कुमार ने मतदाताओं से 23 फरवरी 2026 को होने वाले नगर निकाय चुनाव में बैलेट पेपर के क्रमांक संख्या 27 पर चुनाव
चिन्ह ‘हरी मिर्च पर मतदान करने की अपील की।

जनसंपर्क अभियान में सिन्दरी विधानसभा क्षेत्र की भाजपा नेत्री व संयोजक तारा देवी, भाजपा जिला अध्यक्ष मोहन कुंभकार, भाजपा नेता धरनीधर मंडल, पूर्व जिला अध्यक्ष घनश्याम ग्रोवर, जिला महामंत्री मनोज मिश्रा, निताई रजवार, जिला मंत्री प्रकाश बाउरी, मंडल अध्यक्ष अरविंद पाठक, इंद्र मोहन सिंह, शैलेश सिंह, अरविंद खत्री, राघव तिवारी, संजू महतो, कुमार महतो, सुमन चौधरी, गोवर्धन मंडल, ईश्वर यादव, रामदेव पांडेय, अरविंद सिंह सहित अनेकों भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित थे।

अभियान के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में जनसंपर्क किया गया तथा आम लोगों से (हरी मिर्च)पर मुहर लगाने की अपील किया गया।

NEWS ANP के लिए सिंदरी से राज कुमार शर्मा के साथ प्रेम प्रकाश शर्मा की रिपोर्ट।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *