केंदुआ(DHANBAD): केंदुआडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत खैरा सरकारी स्कूल में एक अधेड़ व अज्ञात व्यक्ति अधमरा अवस्था मे मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। बताया जाता है कि कथित व्यक्ति लाल रंग का टी शर्ट एवं फुलपैंट पहने हुए है उम्र लगभग 55/60 के बीच है के पूरे चेहरे पर कई चोट के निशान है जो खैरा स्कूल में संदिगध अवस्था मे पड़ा था और उसके टी शर्ट पर जहांतहां खून के धब्बे लगे हुए थे सांसे चल रही थी पर कुछ बोल नही पा रहा था। वहीं आसपास बोतल के टुकड़े पड़े थे। सुबह लोगों की नजर पड़ते ही इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पाकर केंदुआडीह पुलिस मौक़े पर पहुंच स्थानीय लोगों के सहयोग से इलाज के लिए कुस्तौर अस्पताल भेजा गया जहां उपक्रम का अभाव व उसकी गंभीर स्थिति देख एसएनएमएमसीएच धनबाद रेफर कर दिया गया। समाचार लिखे जाने तक व्यक्ति की शिनाख्त नही हो सकी है।
NEWSANP के लिए अमित चौहान की रिपोर्ट

