डॉक्टर मिहिर को मिले धमकी मामले पर सांसद ढुल्लू महतो ने अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग…

डॉक्टर मिहिर को मिले धमकी मामले पर सांसद ढुल्लू महतो ने अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग…

धनबाद(DHANBAD): धनबाद में कानून-व्यवस्था पूरी तरह चरमराई हुई है। आज स्थिति यह है कि आम जनता ही नहीं, बल्कि मरीजों की सेवा में लगे डॉक्टरों को भी खुलेआम जान से मारने की धमकी दी जा रही है। नावाडीह स्थित किडनी केयर क्लिनिक के संचालक डॉ. मिहिर कुमार को धमकी दिया जाना राज्य सरकार की विफलता का गंभीर उदाहरण है।

घटना की जानकारी मिलते ही अस्पताल पहुँचा और डॉक्टर से मुलाकात कर उनका मनोबल बढ़ाया और एसएसपी से बात कर अपराधियों की तत्काल गिरफ्तारी का निर्देश दिया। धनबाद में डॉक्टरों, व्यापारियों और आम नागरिकों में भय फैलाने वाले अपराधियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

दुखद है कि झारखंड सरकार जनता की सुरक्षा छोड़कर केवल लूट और सत्ता की राजनीति में व्यस्त है। जब आम जनता के साथ अब डॉक्टर भी सुरक्षित नहीं हैं, तो यह सरकार के लिए गंभीर चेतावनी है।

NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *