डीएवी कोयला सुरक्षित इंटरनेट दिवस पर कार्यशाला का आयोजन…

डीएवी कोयला सुरक्षित इंटरनेट दिवस पर कार्यशाला का आयोजन…

धनबाद(DHANBAD): बीसीसीएल कोयलानगर स्थित डीएवी पब्लिक स्कूल में IIT/ ISM धनबाद सह सीडैक पटना के तत्वाधान में “सुरक्षित इंटरनेट” दिवस पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य सह क्षेत्रीय सहायक पदाधिकारी एन एन श्रीवास्तव ने सम्मानित अतिथि प्रो. अरुप कुमार पाल एसोसिएट प्रोफेसर डिपार्टमेंट ऑफ़ सीएसई IIT/ISM धनबाद, दीप नारायण दास मास्टर ट्रेनर, डिपार्टमेंट ऑफ़ सीएसई IIT/ISM धनबाद तथा कुमार हर्षदीप मास्टर ट्रेनर, पीएचडी स्कॉलर एंड शेव 12 एथिकल हैकर IIT /ISM धनबाद को पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया।

मौके पर विद्यालय के प्राचार्य सह क्षेत्रीय सहायक पदाधिकारी एन एन श्रीवास्तव ने छात्र-छात्राओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि सुरक्षित इंटरनेट दिवस मनाने का उद्देश्य उभरते ऑनलाइन की मुद्दों जैसे- साइबरबुलिंग, सोशल नेटवर्किंग और डिजिटल पहचान तक, वर्तमान चिंताओं के बारे में जागरूक करना और साइबर हमलों का सामना करने के लिए छात्रों को शिक्षित भी करना है। वहीं प्रो. अरुप कुमार पाल ने छात्रों को सलाह देते सोशल नेटवर्किंग जैसे फेसबुक, इंस्टाग्राम, लिंकदिन, टिकटोक, एंड यूट्यूब से बेहद सतर्क होकर जुड़े, वहाँ से आपके व्यक्तिगत जानकारी एवं पासवर्ड की गोपनीयता भी सार्वजनिक हो सकती है, जिससे कि आपके साथ-साथ आपके माता-पिता को भारी मानसिक एवं आर्थिक क्षति हो सकती है। मास्टर ट्रेनर दीप नारायण दास ने भी छात्रों को सुरक्षित इंटरनेट उपयोग के कई टिप्स से रूबरू करवा। वहीं मास्टर ट्रेनर कुमार हर्षदीप ने भी छात्रों को विभिन्न इंटरनेट संचालन के तरीकों से रूबरू करवाते हुए विस्तार से सुरक्षित इंटरनेट उपयोग पर बल दिया। कार्यक्रम को सफल बनाने में कोऑर्डिनेटर सह विद्यालय के कंप्यूटर शिक्षक बाल किशोर सिंह का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *