
आसनसोल(ASANSOL): पश्चिम बंगाल मे अवैध कोयला तस्करी मामले मे ईडी ने बड़ी कार्रवाई की है, ईडी की टीम ने आसनसोल रानीगंज बख्तार नगर के रहने वाले चिन्मय मंडल और किरण खाँ को गिरफ्तार कर लिया है, सूत्रों के हवाले से यह पता चला है की रिस्ते मे चिन्मय मंडल किरण खाँ का मामा लगता है, किरण खां ऐसे तो बालू के धंधे का बेताज बादशाह बताया जाता है, उसके नाम से चार से पाँच बालू घाट भी हैं, बावजूद उसके वह गैर कानूनी तरीके से भी बालू का उठाव कर्ता है, साथ मे अपने मामा चिन्मय मंडल के कारोबार मे हाँथ बटाता है, सूत्रों की अगर माने तो चिन्मय मंडल आसनसोल मे होने वाली अवैध कोयला, बालू और पत्थर खदानों का बेताज बादशाह है, आसनसोल मे होने वाले वैध धंधा हो या फिर अवैध चिन्मय मंडल का हर धंधे मे पैसा लगा रहता है, जिन धंधों मे किरण भी अपने मामा चिन्मय मंडल का सहयोग कर्ता है, यही कारन है, सूत्रों की अगर माने तो कोयला वेवसाई जयदेव खां भी चिन्मय मंडल का भागना है और किरण खाँ का दूर के रिस्ते मे भाई, ऐसे मे अवैध कोयला तस्करी मे चल रही ईडी की जाँच के दौरान किरण और चिन्मय यानि की दोनो मामा भागना की गिरफ़्तारी हुई है, जिस गिरफ़्तारी से अवैध कोयला तस्करी से जुड़े तमाम कोयला माफियाओं मे हड़कंप का माहौल है, हम बताते चलें की बुदबूद थाना के प्रभारी मनोरंजन मंडल को भी मामले मे जाँच के लिये ईडी ने तलब किया था, पर वह नही गए, हालांकि कुछ दिनों पहले हुई आसनसोल मे ईडी की छापेमारी मे बुदबूद थाना प्रभारी मनोरंजन मंडल के घर भी ईडी की टीम पहुँची थी और जाँच अभियान चलाया था, ऐसे मे मामले मे उनके ऊपर भी गिरफ़्तारी की सुई मंडरा रही है, साथ मे अन्य कोयला कारोबारियों मे भी.
NEWSANP के लिए अतिक रहमान की रिपोर्ट

