रांची (RANCHI): राजधानी रांची के वनवासी कल्याण केंद्र स्थित आरोग्य भवन में प्रसिद्ध समाजसेवी भैरव सिंह ने संवाददाता सम्मेलन के माध्यम से अपने ऊपर लगे सीसीए एक्ट को लेकर तथ्यात्मक रूप से स्थिति स्पष्ट की।
भैरव सिंह ने कहा कि उन्होंने सामाजिक और राष्ट्रीय हित के मुद्दों पर मुखर रहते हुए पंडरा थाना क्षेत्र में सक्रियता दिखाई थी, जिसके चलते प्रशासन ने उन पर सीसीए एक्ट लगाकर उन्हें जेल भेज दिया। लेकिन झारखंड हाई कोर्ट ने पूरे मामले की तथ्यात्मक जांच के बाद यह एक्ट रिमूव कर दिया।
साथ ही परामर्श परिषद ने झारखंड सरकार को नोटिस भेजकर स्पष्ट किया कि भैरव सिंह पर लगाए गए इल्जाम कहीं से भी साबित नहीं होते। भैरव सिंह ने संवाददाता सम्मेलन में कहा कि वर्तमान समय में उनके मान-सम्मान को हुए नुकसान का जिम्मेदार कौन होगा, यह सवाल अब भी अनुत्तरित है।
इस मौके पर भैरव सिंह ने मीडिया और जनता से अपील की कि सामाजिक हित के मुद्दों पर आवाज उठाने वालों के प्रति प्रशासनिक कार्रवाई में निष्पक्षता हो।
NEWSANP के लिए रांची से ब्यूरो रिपोर्ट

