बरमसिया माल गोदाम में श्रमिक संघ की पहल, श्रमिकों का हुआ निःशुल्क स्वास्थ्य जांच…

बरमसिया माल गोदाम में श्रमिक संघ की पहल, श्रमिकों का हुआ निःशुल्क स्वास्थ्य जांच…

धनबाद(DHANBAD): भारतीय रेलवे माल गोदाम श्रमिक संघ की ओर से मंगलवार को बरमसिया स्थित माल गोदाम परिसर में स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में लगभग 300 श्रमिकों और स्थानीय लोगों ने स्वास्थ्य जांच कराई। कैंप के दौरान बीपी, शुगर, बुखार सहित अन्य सामान्य बीमारियों की जांच की गई।

माल गोदाम बरमसिया प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि चार लेबर कोर्ट अधिनियम लागू होने के बाद श्रमिकों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए इस हेल्थ चेकअप कैंप का आयोजन किया गया है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा श्रमिकों के लिए दी जा रही सुविधाएं अंतिम व्यक्ति तक पहुंचें, यही संघ का उद्देश्य है।

वहीं यूपीएचसी चांदमारी से पहुंचे डॉक्टर जलत ने बताया कि माल गोदाम में कार्यरत श्रमिकों का स्वास्थ्य परीक्षण किया जा रहा है। जांच के साथ-साथ जरूरतमंदों को चिकित्सीय परामर्श और आवश्यक दवाइयां भी निःशुल्क उपलब्ध कराई गईं।

माल गोदाम में कार्यरत महिला श्रमिक सुनीता देवी ने बताया कि इस स्वास्थ्य शिविर में महिलाओं की भी अच्छी भागीदारी रही। उन्होंने कहा कि महिलाओं के स्वास्थ्य की जांच कर दवाइयां दी जा रही हैं, जिससे उन्हें काफी लाभ मिला है।

NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *