100 Days Action Planरवि बुंदेला (मेयर प्रत्याशी_धनबाद ) : धनबाद के लिए पहले 100 दिन का एक्शन प्लान!…

100 Days Action Planरवि बुंदेला (मेयर प्रत्याशी_धनबाद ) : धनबाद के लिए पहले 100 दिन का एक्शन प्लान!…

धनबाद(DHANBAD): “वादे नहीं, पहले 100 दिन में ज़मीन पर दिखेगा बदलाव”
धनबाद को स्वच्छ, सुरक्षित, समावेशी और भविष्य-तैयार शहर बनाने के लिए मेयर रवि बुंदेला ने 15 सूत्रीय एजेंडा को 100 दिन के स्पष्ट कार्य-योजना में बदला है।

  1. स्वच्छ धनबाद मिशन – 100 दिन में ठोस शुरुआत
    पहले 100 दिन में क्या होगा :
    सभी वार्डों में घर-घर कचरा संग्रह का रोडमैप लागू
    10 पायलट वार्डों में गीला-सूखा कचरा पृथक्करण अनिवार्य
    5 स्थानों पर कम्पोस्टिंग यूनिट / MRF की स्थापना शुरू
    हर वार्ड में स्वच्छता सुपरवाइज़र + सार्वजनिक डैशबोर्ड
    “स्वच्छता सिर्फ नारा नहीं, सिस्टम बनेगा।”
  2. हर घर पानी – भरोसेमंद और पारदर्शी
    100 दिन का एक्शन :
    लीकेज-हॉटस्पॉट की पहचान और मरम्मत
    वार्ड-वार जल आपूर्ति ऑडिट
    खनन प्रभावित इलाकों में रेन वॉटर हार्वेस्टिंग पायलट
    पारदर्शी जल बिलिंग सिस्टम की शुरुआत
  3. ड्रेनेज और जलभराव – पहले 100 दिन में काम दिखेगा
    जलभराव वाले क्षेत्रों का GIS मैप
    नालों की समयबद्ध सफाई कैलेंडर
    शिकायत निवारण के लिए 24×7 वार्ड-लेवल सिस्टम
    हर महीने सार्वजनिक प्रगति रिपोर्ट
  4. सड़क सुरक्षा और रोशनी
    100 दिन में प्रमुख सड़कों पर LED / सोलर लाइट
    संवेदनशील इलाकों में CCTV व ANPR कैमरे
    स्मार्ट ट्रैफिक मैनेजमेंट का पायलट
    “रोशन सड़कें = सुरक्षित शहर”
  5. युवाओं के लिए रोजगार व कौशल
    धनबाद स्किल्स हब का शुभारंभ
    स्थानीय युवाओं के लिए शॉर्ट-टर्म जॉब-लिंक्ड ट्रेनिंग
    आसान लोन से स्थानीय स्टार्ट-अप व स्वरोजगार
  6. खनन क्षेत्रों का पुनर्विकास
    परित्यक्त खनन भूमि की डिजिटल मैपिंग
    100 दिन में 2 ग्रीन पब्लिक स्पेस विकसित करने की शुरुआत
    धूल-प्रदूषण पर इंटर-एजेंसी मॉनिटरिंग
  7. स्लम सुधार – विस्थापन नहीं, समाधान
    स्लम का सर्वे व स्वामित्व रिकॉर्ड
    शौचालय, पानी और सरकारी योजनाओं से इन-सिटू अपग्रेडेशन
    बुनियादी सुविधाओं पर फोकस
  8. स्थानीय परिवहन और सड़कें
    सिटी बस सेवा का ऑपरेशनल प्लान
    बाजारों में फुटपाथ सुधार
    कॉलेज/मार्केट क्षेत्रों में साइकिल लेन पायलट
    महिलाओं के लिए सुरक्षित अंतिम-मील कनेक्टिविटी
  9. स्वास्थ्य : NCD फ्री जांच अभियान
    हर वार्ड में डायबिटीज व BP जांच शिविर
    मोबाइल हेल्थ वैन की शुरुआत
    सार्वजनिक हेल्थ डैशबोर्ड
  10. महिला एवं बाल कल्याण
    कामकाजी क्षेत्रों के पास सरकारी डे-केयर सेंटर
    महिलाओं के लिए नाइट ट्रांसपोर्ट पायलट
    महिला उद्यमियों को सस्ते स्टॉल व लोन लिंक
  11. ओपन गवर्नेंस और ई-नगरपालिका
    एक ऐप – सभी नगर सेवाएं
    प्रॉपर्टी टैक्स, परमिट, शिकायत—सब ऑनलाइन
    हर माह वार्ड-स्तरीय सार्वजनिक समीक्षा बैठक
  12. स्ट्रीट वेंडर्स का संरक्षण
    शहर-व्यापी वेंडर सर्वे
    पहचान पत्र, वेंडिंग जोन और आसान ऋण
    उत्पीड़न की जगह नियम-आधारित व्यवस्था
  13. राजस्व सुधार
    डिजिटल संपत्ति रिकॉर्ड
    सरल, न्यायसंगत टैक्स प्रणाली
    जहां सेवा, वहीं शुल्क का सिद्धांत
  14. सीनियर-फ्रेंडली धनबाद
    24×7 सीनियर हेल्पलाइन
    हर वार्ड में स्वास्थ्य जांच
    सीनियर केयर कार्ड, सुरक्षित फुटपाथ, सस्ती दवाइयाँ व सीनियर क्लब
  15. पारदर्शी CSR – धनबाद के लिए
    BCCL, CIL, CMPDI, DVC, Tata Steel Foundation, Adani-ACC आदि के साथ CSR समन्वय मंच
    शिक्षा, स्वास्थ्य, सफाई व बुनियादी ढांचे में ट्रैक्ड CSR निवेश
    हर रुपये की सार्वजनिक जानकारी

निष्कर्ष (मीडिया_ कोट)
“पहले 100 दिन मेरी कार्यशैली तय करेंगे—पारदर्शिता, गति और जमीन पर दिखता काम। धनबाद को सिर्फ चलाया नहीं जाएगा, बदला जाएगा।”
— रवि बुंदेला, मेयर प्रत्याशी

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *