झरिया(DHANBAD): विश्व हिन्दू परिषद के कोषाध्यक्ष सह धनबाद नगर निगम के महापौर प्रत्याशी अमित अग्रवाल ने झरिया अग्रवाल धर्मशाला मे प्रेसवार्ता का आयोजन किया. इस मौके पर मारवाड़ी समाज के लोगों ने भी अपना समर्थन दिया. इस दौरान पत्रकारों को सम्बोधित करते हुए कहा की चुनाव लड़ने का मकसद हमारा यह है कि मै विश्व हिन्दू परिषद के कोषाध्यक्ष होने के साथ-साथ एक सामाजिक कार्यकर्ता भी हूं और मैं पिछले 15 वर्षों से धनबाद की जनता का सेवा करते आ रहा हूं.
जब कोरोनाकाल था उस वक्त भी मैने गरीबों के बीच में रहकर यथासंभव मदद करने का काम किया. जिसे आज भी निष्ठा के साथ निभाते आया हूं. धनबाद नगर निगम क्षेत्र के कुल 55 वार्ड है और 55 वार्डो में अगर विकास की बातें की जाए तो वो महज मजाक है. धनबाद कोयले की राजधानी है और धनबाद से सबसे ज्यादा राजस्व मिलता है उसके बाद भी यहां की जनता प्रदूषण की चपेट में है. जिसके कारण 20% लोग गंभीर बीमारियों से जूझ रहे हैं.
कई क्षेत्रों में विस्थापन की बड़ी समस्या है पीने का शुद्ध पानी तक नहीं मिलता है, यहां की जनता को वही टूटी फूटी सड़क नली- गली जहां देखिए जगह-जगह कचरो की अम्बार लगा रहता है, बिजली की भी लचर व्यवस्था है. घरों मे पर्याप्त बिजली उपलब्ध नहीं हो रही जिसके कारण बच्चों की पढ़ाइ लीखाई चौपट हो रही है.अगर धनबाद की जनता ने हमें अपना आशीर्वाद देकर हमे जीत दिलाती है तो निश्चित ही मै दावे के साथ कहता हूं की चौबीस घंटे जनता की सेवा मे उपलब्ध रहूंगा.
मै राम भक्त हूं जो कहता हूं वो करता हूं विस्थापन को रोकने के साथ साथ प्रदूषण मुक्त धनबाद स्वच्छ और सुंदर धनबाद का निर्माण हमारा पहला लक्ष्य है. इसके लिए सड़कों और नालियों की स्थायी व मज़बूत व्यवस्था करना मेरी प्राथमिकता रहेगी ताकि शहर स्वच्छ और सुचारु रहे. हर घर तक शुद्ध पेयजल की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी. नागरिकों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए पूरे शहर में CCTV नेटवर्क का विस्तार किया जाएगा.
व्यापारियों के हितों की पूर्ण सुरक्षा की जाएगी ताकि व्यापार और रोज़गार को बढ़ावा मिले. युवाओं के लिए शिक्षा, कौशल और रोज़गार के नए अवसर पैदा किए जाएंगे. साथ ही, हमारी धार्मिक और सांस्कृतिक पहचान का संरक्षण करते हुए धनबाद को एक सुरक्षित, समृद्ध और विकसित शहर बनाया जाएगा. मौके पर विहिप के जिला मंत्री सोनू गिरी पार्षद प्रत्याशी सुमन अग्रवाल सहित मारवाड़ी समाज के लोग शामिल थे.
NEWSANP के लिए कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

